डीएम देहरादून सविन बंसल के लिये निर्णय के बाद अब वीर माताओं, वीरांगनाओं बैंकों की परिक्रमा नहीं करनी पड़ेगी। पिछले दो दशकों से जिले में वीर माताओं, वीरांगनाओं को प्रत्येक तीन माह पेंशन सत्यापन करानी पड़ती थी मगर अब डीएम द्वारा ऑन स्पॉट लिये निर्णय से पेंशन सत्यापन वर्ष में एक बार ही होगा। पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को लेकर सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।
बैठक में वीरांगना के साथ भूमि फ्रॉड का मामला आने पर डीएम ने एसएसपी को कार्यवाही के लिये लिखा साथ ही सैनिक कल्याण अधिकारी को तत्काल एसएसपी आफिस रवाना किया।
पूर्व सैनिकों ने एयरपोर्ट में सैनिक विश्राम घर बनाये जाने पर डीएम ने इस सुझाव पर शासन से पत्राचार करने की बात कही।
डीएम ने कहा है सरकार, प्रशासन को सैनिकों के बलिदान का एहसास है। मुख्यमंत्री के भी स्पष्ट निर्देश है कि सैनिकों की समस्याओं का हरसंभव निराकरण किया जाए। डीएम ने कहा कि सैनिकों, आश्रितों, वीर माताओं, वीरांगनाओं की समस्याओं का हर स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।