एक लाख बीस हजार की चरस के साथ दो गिरफ्तार

 

उत्तरकाशी की मोरी पुलिस टीम ने बीती देर सांय को मोरी-सांकरी रोड पर मियांगाड पुल के पास से चैकिंग के दौरान शाहरुख व नौशाद नाम के दो युवकों को वाहन संख्या UK07BS-9362 से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 636 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार आंकी गई है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त शाहरुख खान पुत्र हबीब खान निवासी ग्राम हातरा थाना बजौर बदांयू उत्तर-प्रदेश उम्र- 26, वर्ष हाल पटेलनगर देहरादून व नौशाद पुत्र जहीर अहमद निवासी सकुन्तला कॉलोनी पटेलनगर देहरादून उम्र- 25 वर्ष है।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 अजीत सिंह बुटोला,कानि0 महिदेव चौहान,अरविन्द शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *