पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कड़ा एक्शन लेते हुए देहरादून डकैती प्रकरण में संलिप्त तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून सबके लिए एक समान है, कानून से ऊपर कोई नहीं है, फिर चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो, चाहें वर्दीधारी हो,जो भी अपराध में संलिप्त होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब रहे कि देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती मामले में अब तक कुल 9 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं , जिनमें तीन पुलिसकर्मी सहित 7 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके थे ,जबकि संलिप्त 2 अन्य अभियुक्तों को लूट की रकम एवं फर्जी डॉलर के साथ देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। वहीं घटना में शामिल तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया और विभागीय कार्यवाही के भी आदेश दिए गए। डीजीपी दीपम सेठ ने इस मामले पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून सबके लिए एक समान है, कानून से ऊपर कोई नहीं है, फिर चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो, चाहें वर्दीधारी हो, जो भी अपराध में संलिप्त होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने तीनों दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है तथा दोषी पुलिस कर्मियों की गतिविधियों के संबंध में थाना और सर्किल स्तर के अधिकारियों के शिथिल पर्यवेक्षण की भी जाँच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।