उत्तरकाशी, आधुनिक खेती के गुर सीखने के लिये 52 किसानों को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर पंतनगर के लिये किया रवाना

 

जनपद के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों से रूबरू कराने के उद्देश्य से डीएम प्रशांत आर्य ने आज नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना के तहत जिले के 52 प्रगतिशील किसानों के एक दल को हरी झंडी दिखाकर पंतनगर के लिए रवाना किया। यह दल ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में आयोजित ‘अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी’ (कृषि कुंभ) में प्रतिभाग करेगा। 13 मार्च से 16 मार्च तक चलने वाले इस प्रसिद्ध मेले में किसान आधुनिक खेती के विविध आयामों का अवलोकन करेंगे।
​इस अवसर पर डीएम ने कहा कि खेती में नवाचार समय की मांग है। इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रमों से किसानों को न केवल उन्नत बीजों और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलती है, बल्कि वे कृषि विशेषज्ञों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान भी पा सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मेले से प्राप्त जानकारी का उपयोग कर जनपद के किसान अपने उत्पादन और आय दोनों में आशातीत वृद्धि करने में सफल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *