उत्तरकाशी/ आगामी चारधाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
सहायक निबंधक सहकारिता प्रियंका घनसोला ने बताया कि यात्रा अवधि के दौरान रसोई गैस की संभावित कमी को देखते हुए ढाबा, भोजनालय एवं होटल व्यवसायियों को वैकल्पिक ईंधन के रूप में कोयला उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये सहकारिता विभाग द्वारा यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर कोयला विक्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे है, जिनका संचालन संबंधित सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा। सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था के अंतर्गत गंगोत्री धाम मार्ग पर जोशियाड़ा , मुख्य बाजार उत्तरकाशी तथा नेताला में कोयला विक्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार यमुनोत्री धाम मार्ग पर कांडी (डामटा), बड़कोट, नगांणगांव (खरादी) तथा बीफ,जानकीचट्टी में केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जबकि यमुनोत्री धाम मार्ग (धरासू–बड़कोट) पर ब्रह्मखाल क्षेत्र में भी कोयला उपलब्ध कराया जाएगा।