पति ने चाकू से जानलेवा हमला कर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार

 

 

देहरादून/ देहरादून के डोईवाला में एक पति ने अपनी पत्नी हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार विवेक पुत्र नारायण हाल निवासी पाल मौहल्ला जौलीग्रान्ट, डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर सूचना दी गई कि किसी बात को लेकर उनके जीजा गोपाल व उनकी बहन प्रतिमा का आपस में झगडा हो गया तथा झगडे के दौरान उनके जीजा द्वारा उनकी बहन प्रतिमा उम्र 30 वर्ष के पेट मे चाकू मार दिया गया, जिससे उसकी बहन गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा उसे इलाज हेतु हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट मे भर्ती कराया गया है। सूचना के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 121/26 धारा 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गोपाल पुत्र गौरसिल निवासी नागरिया कालोनी थाना अमरिया जनपद पीलीभीत उ0प्र0 हाल निवास पाल मोहल्ला जॉलीग्रांट उम्र- 39 वर्ष को घटना में प्रयुक्त चाकू सहित जौलीग्रान्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उपचार के दौरान पीड़िता प्रतिमा की मृत्यु हो गई जिसके आधार पर अभियोग उपरोक्त मे धारा 103 (1) बीएनएस मे परिवर्तित किया गया एवं मृतका का पंचायतनामा,पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *