नगर पालिका उत्तरकाशी में चुनाव प्रचार अभियान जोरों से चल रहा है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिये प्रत्याशी वोटरों के बीच पहुंच रहे हैं। पालिका उत्तरकाशी के वार्ड 5,जिला चिकित्सालय एरिया से बतौर निर्दलीय सभासद के लिये चुनाव में उतरे गजेंद्र बिष्ट की शालीनता,मृदु व्यवहार से कई लोग उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इनमें नेता,सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। लंबे समय से भाजपा के सिपाही रहने के बावजूद पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने के फलस्वरूप श्री गजेंद्र बिष्ट ने निर्दलीय पर्चा भरा और चुनाव मैदान में उतरे हैं।
इधर चुनाव प्रचार व जनता से मिल रहे समर्थन को बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें डोर टू डोर मतदाताओं के बीच पहुंचकर सभी का समर्थन मिलने का भरोसा मिल रहा है। वे अपनी मतदाताओं के बीच प्राथमिकताएँ भी गिना रहे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर बताया कि सभासद बनने पर वे वार्ड की सबसे ज्वलन्त समस्या को पालिका बोर्ड लेकर पहुंचेंगे। वार्ड में रास्तों के सुधारीकरण, मार्गों में बेहतर लाइट व्यवस्था व स्वच्छता पर भी उनका विशेष फोकस रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सभासद के लिये जनता का आशीर्वाद मिला तो वे वार्डवासियों की किसी भी समस्या के निराकरण के लिये हमेशा आगे खड़े रहेंगे। श्री बिष्ट ने कहा कि टॉर्च उन्हें चुनाव चिन्ह मिला है जो कि आगे रोशनी देने का संकेत भी कर रहा है।