एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति,
वाहनो की चैकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकी हर्रावाला क्षेत्र से एक अभियुक्ता रूखसाना पत्नी स्व. सद्दीक निवासी वार्ड न. 12 धर्मकाटा बाजार, पुलिस चौकी के पास, थाना जसपुर, उधमसिहनगर, उम्र-47 वर्ष को 45.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत 13 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। पकड़ी गई अभियुक्ता के विरुद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 12/2024 धारा- 8/21/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।
उक्त महिला को गिरफ्तार व स्मैक की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 साहिल वशिष्ठ, चौकी प्रभारी हर्रावाला,उ0नि0 सीमा कोहली,हे0का0 देवेन्द्र नेगी,का0 रविन्द्र,धर्मेन्द्र नेगी, कुलदीप, दिनेश रावत व तरूण कुमार शामिल रहे।