बड़कोट नगरपालिका से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कपिल देव रावत का नांमाकन एक शिकायती पत्र पर निर्वाचन अधिकारी ने रद्द कर दिया है।
डॉ.कपिल देव रावत ने भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला लिया जिसमें एक शिकायती पत्र पर कपिल का नांमाकन पत्र रद्द हो गया।निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉ. कपिल देव रावत ने बताया कि उनका नांमाकन पत्र भाजपा प्रत्याशी की एक बड़ी साजिश के तहत रद्द किया गया। उन्होंने अपने जमा दास्तावेजो को सही बताया।
उधर निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम बृजेश तिवारी ने बताया कि डॉ. कपिल देव रावत के नांमाकन रद्द होने की वजह उनकी माता के नगरपालिका बड़कोट में एक जमीन पर अतिक्रमण है और एक शिकायती पत्र के अनुसार उनका नांमाकन रद्द हो गया।