डीएम के अधिकारियों को निर्देश, अपंजीकृत मदरसों की डिटेल प्रस्तुत करने के साथ कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करें

 

डीएम देहरादून सविन बंसल ने जिले में संचालित अपंजीकृत मदरसों के सम्बन्ध बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में ऐसे मदरसे जो पंजीकृत नही है के संचालन का विवरण प्रस्तुत करेगें। उन्होंने इस कार्य में जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी एवं शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए मदरसों का सर्वे कर और नियमानसुार कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को कहा कि वे अपनी-अपनी तहसीलों में संचालित पंजीकृत मदरसों सहित अपंजीकृत मदरसों एवं अन्य सेंन्टर की समुचित विवरण उपलब्ध करायेंगे। इसके अलावा जो मदरसे पंजीकृत हैं उनमें मानकों के परिपालन की स्थिति यथा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का परिपालन, मीड-डे-मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मूलभूत सुविधा आदि समुचित रिर्पोर्ट प्रस्तुत करना भी सुनिश्चित करेगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, विकासनगर विनोद कुुमार उपस्थित रहे जबकि उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *