कुटेटी देवी बैरियर के पास एक लाख की अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार

 

उत्तरकाशी पुलिस ने गत मध्य रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान कुटेटी देवी बैरियर के पास लम्बगांव रोड से एक व्यक्ति को 550.5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत एक लाख आंकी गई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अवैध चरस के साथ गिरफ्तार अभियुक्त महिपाल पुत्र विजपाल निवासी ग्राम किशनपुर, मानपुर कोतवाली उत्तरकाशी उम्र 34 वर्ष है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दीपशिखा-चौकी प्रभारी बाजार,कानि0 ललिता प्रसाद,गिरीश भट्ट व म0कानि0 रुचि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *