डीएम देहरादून सविन बंसल ने धारा 166, 167, 154, 157 के वादों की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि तहसीलों में लंबित मामलों का शीघ्र समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे। डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम अपनी-अपनी तहसीलों में वादों के निस्तारण की स्थिति के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट प्रत्येेक सप्ताह प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जहां पर सम्बन्धित व्यक्ति नही मिल रहा है उसके लिए समाचार पत्रों के माध्यम से तामिली कराते हुए निस्तारण की कार्यवाही की जाए तथा इस कार्य को गंभीरता से लें। डीएम ने वादों के निस्तारण में गंभीरता दिखाते हुए एक माह के भीतर वादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं,एसडीएम मुख्यालय शालिनी नेगी, विकासनगर विनोद कुुमार उपस्थित रहे जबकि एसडीएम सदर हरिगिरि, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार वर्चुअल जुड़े रहे।