पौडी पुलिस ने युवती पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उखीमठ, रुद्रप्रयाग निवासी रघुवीर सिंह द्वारा कोतवाली श्रीनगर में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पुत्री स्नेहा श्रीनगर में बीएससी की छात्रा है। उसके साथ अनीष सिह द्वारा जान से मारने की नीयत से किसी वस्तु से प्रहार करके उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मामला युवती पर जानलेवा हमले से संबंधित होने के कारण उसकी गंम्भीरता को देखते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर मनीभूषण श्रीवास्तव को निर्देश दिए जाने पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा उक्त घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन करवाते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही व जांच पड़ताल कर घटना को अंजाम देने वाले अनीश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह पंवार ग्राम गैड, उखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग को 24 घंटे के अंदर श्रीनगर में श्रीकोट से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, मुकेश गैरौला व मुकेश भट्ट शामिल थे।