दो लाख बीस हजार की चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 

बीती रात्रि में प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी,उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुये स्थान सैंज गांव, जखोल रोड से अनुप रावत पुत्र बचन सिंह रावत निवासी ग्राम हुर्री तहसील भटवाड़ी, उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष को 1 किलो 115 ग्राम चरस जिसकी कीमत 2.20 हजार आंकी गई है गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर *NDPS Act की धारा 8/20* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
उक्त युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 उमेश नेगी,हे0कानि0 सोवेन्द्र पाल, सुरेन्द्र रावत, कानि0 दीपक नेगी,दिनेश तोमर
व होमगार्ड रविन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *