लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर 10 हजार की रिश्वत लेने वाली महिला अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

उधमसिंहनगर के किच्छा में विजिलेंस ने एक महिला को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 10 हजार की रिश्वत लेने वाली यह महिला सहायक नियंत्रक विधि माप विज्ञान बांट,माप विभाग उधमसिं नगर है जिसके पास प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान किच्छा का भी प्रभार है। जिसे रंगे हाथों 10 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।
शिकायत कर्ता ने विजिलेंस के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका हर प्रकार के वजन तोलने कांटे-बांट बेचने व उनको ठीक करने का कटी है जिसके लिये बांट-माप विभाग से लाइसेंस लेना होता है। शिकायत कर्ता की शिकायत के अनुसार उनका लाईसेंस तो बन गया मगर शांति भंडारी सहायक नियंत्रक द्वारा शिकायत कर्ता को लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये ईनाम के रूप में मांगी जा रही है।
इधर उक्त शिकायत के बाद शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सीओ विजिलेंस अनिल मनराल द्वारा तत्काल ट्रेप टीम का गठन किया गया। ट्रेप टीम द्वारा शांति भंडारी सहायक नियंत्रक विधिक माप को उनके शिवपुरम कालोनी निकट चीनी मिल हल्द्वानी रोड किच्छा स्थित कार्यालय से शिकायतकर्ता से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
निदेशक विजिलेंस डॉ.वी.मुरुगेशन ने ट्रेप टीम को नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *