एक बाइक पर पांच सवार, पांचों को पुलिस ने धर पकड़ा,बाइक सीज

 

सोशल मीडिया पर एक विडियो के वायरल होने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की है। यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में देहरादून में एक बाइक पर बैठे पांच लोगों के विडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक सीज कर दी। दरअसल यह वीडियो जैसे ही देहरादून के एसएसपी अजय सिंह तक पहुंचा एसएसपी ने तत्काल संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पांचों बाइक सवार पर थाना राजपुर पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। बाइक सवार पांचों व्यक्ति दून डिवाइन आईटी पार्क में वेल्डिंग का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *