गुरु पूर्णिमा पर गायत्री परिवार, विश्व शांति सदभावना धाम ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया

 

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज गायत्री परिवार उत्तरकाशी के सदस्यों ने श्रीराम ज्ञय शाला में सामूहिक गायत्री यज्ञ किया और परम पूज्य गुरुदेव आचार्य राम शर्मा के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। महोत्सव में गायत्री यज्ञ में मंत्र के लाभ बताने व यज्ञ को पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत ही उपयोगी बताया। गायत्री परिवार के पूर्व मुख्य ट्रस्टी अजय प्रकाश बडोला ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव के सद साहित्य को सभी को पढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में अनिल सकलानी महावीर रावत, आनंद प्रकाश नौटियाल, शंभू प्रसाद नौटियाल,रेखा पयाल, सरोजिनी नौटियाल,शोभा पवार, शशि नौटियाल,यशोमति नौटियाल, मधु नौटियालश,कीर्ति रावत, प्रज्ञा पायल, संगीता पयाल,सुनील पवार,विशन सिंह चौहान, मयंक रावत,वीरेंद्र प्रसाद नौटियाल, शीशपाल पवार,शोभा सहित अन्य लोगों ने पूज्य गुरुदेव के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
उधर ऊं विश्व शांति सद्भावना धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमे काफी संख्या में लोग पहुंचे।
इस अवसर पर डॉ.दुर्गेश आचार्य महाराज ने आये हुए श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए गुरु की महिमा का वर्णन किया। पंडित शिव प्रकाश मिश्रा ने बताया कि धाम में नये लोगों ने गुरु दीक्षा ली साथ ही चार बच्चों ने गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम मे यज्ञोपैथी संस्कार भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *