बस पुलिस चौकी में जा घुसी, हादसे में यात्रियों समेत चौकी में मौजूद होमगार्ड घायल

 

दिल्ली से आ रही एक बस नारसन बार्डर पर अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी में जा घुसी। इस हादसे में यात्रियों सहित चौकी में तैनात होमगार्ड भी घायल हो गया। इस दुर्घटना से चौकी मलवे के ढेर में तब्दील हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार नारसन बॉर्डर पर शनिवार तड़के दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही प्राइवेट बस पुलिस चौकी में घुसकर पलट गयी। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी के परखच्चे उड़ गए, और पूरी चोकी मलवे के ढेर में तब्दील हो गयी। घटना के वक्त चौकी में होमगार्ड नरेश मौजूद था जो मलवे में दबकर बुरी तरह घायल हो गया। किसी तरह आसपास के लोगों और रहागीरों ने होमगार्ड को मलबे से निकाला, फिर बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे और पीछे टूटे हुए शीशों के रास्ते से सवारियों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। बस मे सवार यात्रियों को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर व परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। जानकारी मिलने पर मंगलौर कोतवाली में तैनात एसएसआई धर्मेंद्र राठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

 

 

 

.         https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *