चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम धामी के लिए इन्होंने ही छोड़ी थी सीट

 

चंपावत के पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज निधन हो गया। गहतोड़ी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने आज दून हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को पार्टी ने राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी से उनके यमुना कालोनी स्थितआवास पहुंच कर मुलाक़ात की तथा कुशल क्षेम पूछी थी। आज उनके निधन से उनके परिवार के साथ ही प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहतोडी के निधन को पार्टी के साथ अपनी निजी क्षति बताया है।

 

 

 

.          https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *