चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास से परखा आपदा प्रबंधन

 

 

जिला प्रशासन ने चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिये आज मॉक ड्रिल किया। मॉक अभ्यास से पूर्व जो सूचनाएं मिली उसमे जिला मुख्यालय स्थित बिरला धर्मशाला में अग्निकांड होने, गंगोत्री मार्ग पर नेताला में भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने व काफी संख्या में यात्रियों के फंसने , धरासू बैंड में एक बस के खाई में गिरने और यमुनोत्री मार्ग पर खरादी में बादल फटने के बाद बाढ़ आने और सड़क अवरुद्ध होने के कारण यात्रियों के फंसने
की घटनाओं के बनावटी परिदृश्य रचे गए थे। इन आपदाओं से निपटने का अभ्यास करने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र को जुटाया गया। राहत एवं बचाव कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने और सड़क मार्ग को खोले जाने का प्रयास किया गया जबकि घायल और बीमार यात्रियों को चिकित्सा सहायता के लिए घटनास्थल पर चिकित्सा टीमों सहित एम्बुलेंस भेजी गई। प्रशासन के द्वारा फंसे यात्रियों के लिए मौके पर भोजन व पानी की भी व्यवस्था की गई।
हेलीपैड,एयर एंबुलेंस की तैयारी को भी इसमें शामिल किया गया। बकायदा हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए। डीएम ने हर्षिल स्थित सेना की इकाई को भी अलर्ट पर रहने की अपेक्षा की है ताकि जरूरत पड़ने पर सेना की भी मदद जल्द पहुँच सके। इसके अलावा राज्य मुख्यालय को भी घटनाओं व राहत बचाव कार्यों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई । कुल मिलाकर मॉक अभ्यास में आपदा प्रबंधन के तहत राहत,बचाव,संसाधन व अन्य सभी जरूरी गतिविधियां नजर आई।

 

 

.           https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *