गंगोत्री विधानसभा, कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए दर्जनों शामिल, इनमे कई पूर्व विधायक के समर्थक व करीबी कार्यकर्ता भी

 

उत्तरकाशी जिले की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस के लिये लोकसभा चुनाव से पूर्व अच्छी खबर नहीं आ रही है। यहाँ कांग्रेस छोड़ इसके कार्यकर्ता भगवा में नजर आने लगे हैं। जिला मुख्यालय में आज प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत दर्जनों की संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसमें वे चेहरे भी नजर आए जो कांग्रेस के पूर्व विधायक के समर्थक व करीबी देखे जाते थे।
बता दें कि गंगोत्री विधानसभा के नगर मंडल उतरकाशी के बूथ संख्या 98 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा विधायक सुरेश चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना। इसके बाद विधानसभा के डुंडा,भटवाड़ी,भागीरथी,गाजणा मण्डल से आये कांग्रेसियों को विधायक सुरेश चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने माला व टोपी पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
उधर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसजनों को लेकर गंगोत्री विधायक ने कहा कि देश की यह विकास यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है।भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों के लोग भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार सभी सम्मिलित हुए साथियों का स्वागत करती है।
राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केन्द्र की मोदी सरकार सुशासन, गरीब कल्याण, दृढ़ इच्छा शक्ति, ज़ीरो टोलरेंस की नीति तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास लेकर आगे बढ़ी है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र सिंह चौहान, नागेन्द्र चौहान, सूरत राम नौटियाल,जयवीर चौहान,मुरारी लाल भट्ट, विक्रम रावत, हरीश डंगवाल,राजेन्द्र गंगाडी, विजय पाल मखलोगा,गोविंद गुंसाई,देश राज बिष्ट सहित अधिकांश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *