देहरादून/ देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा पुलिस ने कर दिया। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी संग अपने मृतक पति की हत्या की थी। अवैध संबंधों का कारण रहा मुख्य वजह रही।
शराब पिलाने के बहाने मृतक को माण्डुवाला के जंगल में लाने के बाद आरोपी ने किया इस घटना को दिया अंजाम। घटना के बाद मृतक के शव को जंगल से नीचे खाई में फेंक दिया गया था। मृतक की पत्नी का बीते तीन वर्षों से आरोपी से प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आया है।
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत मंडुवाला स्थित एक संस्थान से सटे जंगलों मे एक पुरूष का शव खाई में बरामद होने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रेमनगर पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक पुरूष, जिसकी शिनाख्त मदन मुखिया पुत्र बालेश्वर मुखिया निवासी ग्राम बोन गांव जिला सहरसा बिहार उमर 38 वर्ष हाल पता मांडूवाला झाझरा देहरादून के रूप में हुई। शव खाई में बरामद हुआ। मौके पर पता चला कि गर्दन में धारदार हथियार से वार किए गए थे। फारेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते जरूरी जानकारी हासिल की थी। इमौके पर मृतक मदन मुखिया का पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के मकान मालिक सुरेंद्र सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह निवासी मांडूवाला प्रेमनगर देहरादून द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी कैमरों से घटना स्थल के आसपास रह रहे मजदूरों का सत्यापन किया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मांडूवाला बाला सुंदरी मंदिर के पास से घटना में शामिल आरोपी लल्लन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतक की पत्नी मीना के साथ मिलकर मृतक मदन मुखिया की हत्या करना स्वीकार किया गया।
आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल मृतक की पत्नी मीना को पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।आरोपी लल्लन की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकु को घटना स्थल के पास झाडियों से बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी लल्लन शर्मा ने बताया गया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा मॉडुवाला मे सुनील टेलर के यहां किराये पर रहकर मजूदरी का काम करता है। पिछले दो साल से उसका अपने पड़ोसी मदन मुखिया की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी किसी को भी नही थी। दो दिन पूर्व मॉडूवाला मे तिरूपति मंदिर मे मजदूरी का काम करने के दौरान मदन मुखिया द्वारा दोपहर के समय उसका फोन चैक किया तो फोन मे उसे अपनी पत्नी तथा लल्लन की फोटो और वीडियो दिखाई दी। ऐसे में गुस्से में आकर मदन द्वारा अपनी पत्नी को जान से मार देने तथा उन दोनो के अवैध रिश्ते के बारे में सभी को बताने की धमकी दी गई। धमकी से डरकर आरोपी ने अपना राज खुलने तथा बदनामी के डर से मदन मुखिया की पत्नी को सारी बाते बताते हुए उसके साथ मिलकर मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक शाम के समय मदन मुखिया की पत्नी उसे शराब पिलाने के बहाने अपने साथ जंगल में ले गयी, जहां मदन मुखिया को शराब पिलाने के बाद उसके नशे में धुत कर दिसा। इस के बाद आरोपी ने लल्लन के साथ मिलकर मदन का चाकु से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के शव को जगंल से नीचे खाई में फेंक दिया तथा घटना में प्रयुक्त चाकु को पास की ही झाडियों में छिपा दिया।
आरोपियों की पहचान लाल्लन शर्मा पुत्र गणेश शर्मा निवासी ग्राम वीरवार, पोस्ट मेनाग्राम, थाना महिषी, जिला सहरसा, बिहार, उम्र 23 वर्ष हाल पता सुनील टेलर का किराएदार मांडूवाला, लोअर प्रेमनगर और मीना देवी पत्नी मदन निवासी बोंनगांव थाना महिषी जिला सहरसा बिहार उम्र 30 के रूप मे हुई।