राज्यसभा, उत्तराखंड से दिनेश आर्य व बंगाल से कोयल मल्लिक भाजपा उम्मीदवार

 

भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिये उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार घोषित किया है। श्री आर्य वर्तमान में राज्य मंत्री स्तर पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं। दिनेश आर्य नैनीताल जिले से आते हैं। वे पूर्व में नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी के वे काफी नजदीकी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री धामी के वे जनसंपर्क अधिकारी भी रह चुके हैं।
उधर पश्चिमी बंगाल से भाजपा ने कोयल मल्लिक को उमीदवार घोषित किया है। कोयल मल्लिक बंगाली अभिनेत्री भी हैं। टीएमसी से भी वे राज्यसभा सांसद रही और गत 16 जुलाई को उन्होंने राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दे दिया था। अब भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *