अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना

 

मुक्तेश्वर(नैनीताल)/ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश में इस तरह के साहसिक खेलों का आयोजन हो रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों को एक गुलदस्ते के रूप में जोड़कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के सभी क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 की शुरुआत 20 नवंबर को मुक्तेश्वर से हुई है। साइकिल रेस प्रदेश के 10 जनपदों से गुजरते हुए लगभग 658 किलोमीटर का सफर तय कर 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 व्यक्ति प्रतिभाग कर रहे हैं तथा 14 व्यक्ति विभिन्न कारणों से प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल 80 व्यक्तियों द्वारा पंजीयरण कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *