उत्तरकाशी, जोशियाड़ा व कालेश्वर में जल भराव की समस्या, डीएम ने अतिक्रमण की रिपोर्ट मांगी

 

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कालेश्वर एवं जोशियाड़ा वार्डों में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर डीएम प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सिंचाई गूल के ऊपर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी ठप हो जाती है,जो जलभराव का मुख्य कारण है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिंचाई,राजस्व व नगर पालिका विभाग की एक संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए,जो अगले 10 दिन के भीतर जल निकासी में आ रही सभी अवरोधों व अतिक्रमण को चिह्नित करेगी साथ ही टीम गूलों और नालियों पर हुए अवैध अतिक्रमण की पहचान कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।
बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन सिंघल, नगर पालिका अधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *