ऑपरेशन प्रहार, हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख के ईनामी अभियुक्त के घर की कुर्की

 

देहरादून/ सिल्वर सिटी राजपुर रोड डालनवाला देहरादून स्थित जिम से बाहर आते समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विक्रम शर्मा नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिस सम्बन्ध में थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0- 30/2026 पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान उक्त घटना में झारखण्ड से आये अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आई। जिनकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों को झारखण्ड, बिहार आदि सम्भावित स्थानों पर भेजा गया। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, तथा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 6 अन्य अभियुक्त, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे, की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट व कुर्की वारंट प्राप्त किये गये, साथ ही अभियुक्तों के सभी सम्भावित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी गई परन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर पुलिस द्वारा सभी 6 अभियुक्तों पर एक-एक लाख का ईनाम घोषित किया गया।
इधर देहरादून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए सहारनपुर उत्तर प्रदेश से प्रकरण में वांछित व फरार चल रहे एक ईनामी अभियुक्त यशराज सिंह को गिरफ्तार किया गया था तथा शेष 5 अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
उधर कोतवाली डालनवाला पुलिस टीम द्वारा न्यायालय देहरादून से प्राप्त कुर्की वारंट में मु0अ0सं0- 30/2026 धारा- 103(1),238,61(2) बीएनएस में फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरुण कुमार प्रसाद निवासी बजरंग टेकरी, बागबेरा, जमशेदपुर जुगसलाई, जिला सिंहभूम, झारखण्ड के घर की कुर्की की गयी। शेष अपराधियों की कुर्की हेतु अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *