देहरादून। देहरादून के एक निजी अस्पताल के आईसीयू मे एसी ब्लास्ट से वेंटिलेटर पर रह रही एक महिला की मौत हो गयी, जबकि 10 लोगों को दूसरे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी को रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जानकारी मिली कि पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू में एसी के ब्लास्ट होने पर आगजनी की घटना हुई। मौके पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आईसीयू में एडमिट मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान आईसीयू में गैस व धुँए के कारण कुछ मरीजों एवं पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर रखी गई एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल में जाकर रेस्क्यू अभियान के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की गई तथा उनके उपचार में लगे चिकित्सकों से मरीजों, पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
बताया जा रहा है कि घटना में 10 व्यक्ति घायल हो गए व एक बुजुर्ग महिला, जो पहले से ही वेंटिलेटर पर थी, की मृत्यु हो गई तथा राहत एवं बचाव कार्य में लगे 3 पुलिस कर्मियों को भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आयी।
इधर उक्त घटना में घायल व्यक्तियो में राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर उम्र 32 वर्ष,मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उम्र 42 वर्ष, शंभू दास पुत्र गिरवानदास उम्र 45 वर्ष निवासी भगवानपुर हरिद्वार,
गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर उम्र 2 1 वर्ष,
दौलत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र श्री देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली, बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात,संगीता देवी पता अज्ञात
,खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार,नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष, निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनोर, उम्र 69 वर्ष (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती) शामिल हैं।
मृतक महिला वीरवती पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम कांवली, बल्लीवाला, देहरादून, उम्र 60 वर्ष है।
बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिस कर्मी अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक), कानि0 बृजमोहन रावत, बृजमोहन कनवासी हैं।
बचाव टीम में उ०नि० मनोज नौटियाल (थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी )एसआई धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फुव्वारा चौक,एसआई गिरीश बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला,एसआई अमित रॉड,एएसआई अंशुल बर्थवाल
,नरेंद्र कुमार (यातायात),कानि0 कमलेश सजवाण,बृजमोहन रावत,बृजमोहन कनवासी,संदीप छाबड़ी,
हे0कानि0 राजमोहन खत्री
व कानि0 विपिन सेमवाल शामिल रहे।