उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़ के नागथली मणि में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में डीएम प्रशांत के साथ दर्जा राज्य मंत्री नौटियाल ने सुनी जनसमस्याएं

 

विकासखंड चिन्यालीसौड़ के नागथली मणि में डीएम प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल
ने भी शिरकत की और जनसमस्याएं सुनी। शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 44 शिकायतें प्रस्तुत की गईं।
जिनमे से 37 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनके शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। शिविर मे पूनम रमोला, शीशपाल चंद रमोला, जिला पंचायत सदस्य सरोजनी कंडियाल, ग्राम प्रधान भाना देवी, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *