देहरादून के राजीव नगर निवासी एक युवक द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी को दी गई तहरीर में होली के दौरान जब वे अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ अपने घर के बाहर मुख्य सडक पर खड़े थे तभी दो लड़के उनके पास आये तथा उनकी एक महिला मित्र के साथ छेड़खानी करते हुए बदतमीजी करने लगे, विरोध करने पर उक्त लडकों द्वारा वादी व उनके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पतहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0 – 84/2026, धारा- 74/115(2)/333/191(2)/304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
जिसके बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल व उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त विकास रावत पुत्र डी.एस. रावत निवासी गंगोत्री निवास राजीव नगर,उम्र 40 वर्ष व संजीव नेगी पुत्र भगत सिंह नेगी निवासी 232 दीप नगर उम्र 30 वर्ष दोनों थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून हैं।