पर्वतारोही दिवंगत सविता कंसवाल को मिला मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरुस्कार

 

नई दिल्ली/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को दिल्ली में उत्तरकाशी जिले की पर्वतारोही दिवंगत सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सविता के पिता राधेश्याम कंसवाल को प्रदान किया। बता दे कि सविता कंसवाल पहली भारतीय महिला पर्वतारोही थी जिन्होंने 16 दिन के अंतराल में माउंट एवरेस्ट व माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया था।

उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि की बेटी पर्वतारोही स्व- सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार दिए जाने पर
सविता जी के अदम्य साहस और दृढ़ता को कोटि-कोटि नमन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *