स्मार्ट इंडिया Hackathon 2025, आईटी बौन में हुआ इंटरनल Hackathon का आयोजन

 

स्मार्ट इंडिया Hackathon 2025 के तहत आई.टी. बौन, उत्तरकाशी में संस्थान स्तर पर Internal Hackathon का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने हिस्सा लिया। हर टीम में छह सदस्य थे जिसमें कम से कम एक छात्रा शामिल थी। छात्रों ने “रियल लाइफ सॉल्यूशन फॉर वेस्ट मैनेजमेंट”, “ऑटोमेटेड अटेंडेंस सिस्टम फोर और रूरल स्कूल्स”, “मेडिहेलप”, “स्मार्ट टूरिज्म नेवीगेशन”, “ए.आई. बेस्ड क्रॉप रिकमेंडेशन फॉर फार्मर्स”, “प्लेटफार्म पर वर्चुअल हेकाथलन एंड क्रिएटिंग टीम अकॉर्डिंगली” जैसे विषयों पर अपने प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण किया। “ए.आई. बेस्ड क्रॉप रिकमेंडेशन फॉर फार्मर्स” जिसमें मानसी, जतिन, आदित्य, पलक, प्रिंस, एवं समृद्धि शामिल थे की टीम ने यह हैकाथौन प्रतियोगिता जीती। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने छात्रों द्वारा जटिल विषयों पर दी गई प्रस्तुतीकरणों की काफी सराहना की। विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्मार्ट इंडिया हैकाथौन 2025 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों की रेस में शामिल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *