आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रशासन के निर्देशों के क्रम में 18 सितंबर से लापता
राजीव प्रताप पुत्र मुरारी लाल, निवासी अजबपुर कलां, देहरादून की खोजबीन हेतु आज चिन्यालीसौड़, गंगोरी केदारघाट सहित जोशीयारा बैराज झील क्षेत्र में NDRF, SDRF, QRT एवं आपदा प्रबंधन दल द्वारा संयुक्त सर्चिंग कार्यवाही प्रारम्भ की गई। समय 10:40 बजे जोशीयाडा बैराज झील क्षेत्र में शव दिखाई दिया जिसे सभी टीमों के संयुक्त प्रयास से बाहर निकाला गया।
👉 उक्त स्थान पर आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी एवं मास्टर ट्रेनर (आपदा प्रबंधन) स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। वर्तमान में शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में गतिमान है।