फेसबुक पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डीएम प्रशांत आर्य के नाम से मिलती जुलती फर्जी प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। डीएम ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें इस तरह की कोई भी फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलती है या कोई व्यक्ति डीएम के नाम पर पैसों, डोनेशन की मांग करता है, तो इस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न दें। डीएम ने कहा है कि इस तरह की फर्जी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उधर डीएम श्री आर्य ने यह भी कहा है कि आपदा में जो डोनेशन आदि देना चाहते हैं उन्हें मेकेनिज़्म हाईलाइट करना चाहिए ताकि गलत जगह डोनेट आदि न हो सके।