भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शंखनाद व श्लोक प्रतियोगिता आयोजित

 

उत्तरकाशी/ भगवान परशुराम का उत्तराखंड में एक मात्र प्राचीन मंदिर उत्तरकाशी नगर में स्थित है। कल भगवान पशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के पूर्व दिवस पर श्री परशुराम मंदिर में स्कूली बच्चों के मध्य शंखनाद तथा श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तरकाशी के गोपाल विद्या मंदिर, संस्कृत महाविद्यालय, पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ,ब्राइट एजुकेशन ,सरस्वती विद्या मंदिर ज्योतिपुरम,मसीह दिलासा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शंखनाद प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के छात्र अपूर्व ने प्रथम,गोपाल विद्या मंदिर के छात्र आदित्य शाह ने द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर ज्योतिपुरम के छात्र अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक प्रतियोगिता सीनियर तथा जूनियर वर्ग में आयोजित की गयी। श्लोक सीनियर वर्ग में वंदना नौटियाल मसीह दिलासा स्कूल प्रथम, कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशु भट्ट प्रथम,सुशांत चौहान द्वितीय तथा कुमारी वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र दीपक नौटियाल तथा कुमारी मानसी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विभिन्न वर्गों में स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी विश्वनाथ के महंत अजय पुरी,अनिल बहुगुणा,श्री विनोद नौटियाल शैलेंद्र नौटियाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन दर्जाधारी प्रताप पवार तथा चार धाम अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. के.पी. जोशी ने किया।
उधर कल भगवान परशुराम के जन्मोत्सव ( अक्षय तृतीया) पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उक्त कार्यक्रम में परशुराम मंदिर समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सजवाण, अभय नौटियाल, माधव प्रसाद भट्ट, हरीश नौटियाल, श्रीमती विजयलक्ष्मी नौटियाल, सहित प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *