देहरादून/ देहरादून में रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा गठित क्यूआरटी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सुधोवाला चौक से मांडूवाला मार्ग पर आनंदी हाउस के समीप एक मकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना का संज्ञान लेते हुए क्यूआरटी टीम द्वारा तत्काल मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से बरामद सामग्री को पुलिस के सहयोग से कब्जे में ले लिया गया। छापेमारी में 19 किलोग्राम के 2 गैस सिलेंडर, 14 किलोग्राम के 4 गैस सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 1 हैंगिंग वेटिंग मशीन, 1 रिफिलिंग उपकरण जब्त किए गए हैं। मौके पर शिवम पुत्र मुकेश को अवैध रिफिलिंग कार्य करते हुए पाया गया। जांच में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 तथा एलपीजी (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) ऑर्डर के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। उक्त प्रकरण में संबंधित के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।