धराली में कैम्प किये डीएम प्रशांत आर्य ने हर्षिल में गंगा भागीरथी में बनी झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित संबंधित अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि झील से पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो रही है लेकिन बाढ़ के साथ आंशिक झील के किनारे पर आए पेड़ से पानी अवरूद्ध होने की संभावना है जिसे तुरंत हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं को दिए गए है।