भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा,

 

उत्तरकाशी/ उत्तरकाशी में स्थित भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुरातन ध्वज को पवित्र मणिकर्णिका घाट पर विसर्जित कर नवीन ध्वज को को गंगाजल से अभिसिंचिंत कर मंदिर में ध्वज आरोहण किया गया। इस अवसर पर प्रात: काल से ही भक्तजनों ने मंदिर की 365 बार प्रदिक्षिणा कर पुण्य अर्जित किया। मंदिर में दैनिक पूजा पाठ के पश्चात भगवान परशुराम का विशेष श्रृंगार किया गया साथ ही सुंदरकांड और उसके समाप्ति पर मंदिर में हवन यज्ञ किया गया तत्पश्चात नगर में भगवान परशुराम की भव्य झांकी शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बुद्धि सिंह पंवार, प्रबंधक शेलेन्द्र नौटियाल, उपाध्यक्ष श्री महेंद्र पाल सिंह सजवाण मंदिर के पुजारी विनोद नौटियाल, अजय पुरी, अनूप नौटियाल, कथावाचक शिवराम भट्ट, मुरारी लाल भट्ट, सुभाष चंद्र नौटियाल, माधव प्रसाद भट्ट , राजेंद्र प्रसाद भट्ट, मोहन डबराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, सभासद अमेरिकन पुरी, चंद्रशेखर भट्ट, राजीव सेमवाल,प्रधानाचार्य द्वारिका नौटियाल, सुदीप, नागेंद्र पुर, विकास सेमवाल, नागेंद्र रावत,पारस कोटनाला समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *