गंगोत्री हाईवे अपडेट, पुल से आगे धराली,हर्षिल तक पहुंच अभी कितनी बांकी

 

गंगोत्री मार्ग के लिमचीगाड़ में 30 मीटर के वैली ब्रिज के आज चालू हो जाने के बाद अभी आगे मार्ग कुछ स्थानों में बाधित है जिसमे समय लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक अभी गंगोत्री मार्ग डबरानी व सोनगाड़ तक के 5 किलोमीटर के एरिया में 3 स्थानों में 600 मीटर भाग अवरुद्ध है। यहाँ वायरक्रैट भी लगनी हैं जो कि चिन्यालीसौड़ में हेलीकॉप्टर से भेजे जाने 360 की संख्या के करीब रखी गई हैं। जबकि 180 वायरक्रैट लिमचीगाड़ में ट्रक में रखी गई हैं। उक्त अवरुद्ध स्थान के लिये 3 जेसीबी,5 पोकलेन ट्राला,10 टिपर भी अवरुद्ध स्थान के लिये मूव करेंगी। इसके अलावा धराली,हर्षिल के बीच अभी करीब 100 मीटर के भाग में मलवा हटाया जाना बांकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *