24 घंटे नहीं बीते थे, कि उपचार के दौरान हुई लापरवाही की जांच करने के लिए पहुंचे जांच दल की जांच पर सवाल उठने लगे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज कर इस अति संवेदनशील मामले की न्यायिक जांच किए जाने की मांग उठाई गई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गणेश सिंह मर्तोलिया की धापा निवासी बहिन दिया मर्तोलिया तथा नानी श्रीमती कुंती देवी बर्फाल के उपचार में की गई गंभीर लापरवाही की जांच करने के लिए शुक्रवार को पहुंचे जांच दल की जांच की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगे है। आज विभिन्न संगठनों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज कर न्यायिक जांच की मांग उठा दी। उन्होंने कहा कि जांच दल के सदस्यों ने बयानकर्ताओं को सही बयान नहीं लिखवाने दिया। बयानकर्ताओं से कहा कि जो हम पूछेंगे बस उसी का जवाब दो। इस बात को सुनते ही जनता और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश फैल गया। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि उपचार में हुई लापरवाहियों को ढकने का कार्य किया गया है। न्यायिक जांच की मांग को लेकर ज्ञापन देने वालों में मल्ला जोहर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू , महासचिव लोक बहादुर सिंह जंगपांगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया,
होटल एसोसिएशन के पूरन चंद्र पांडे, गणेश राम, प्रिया रिलकोटिया, राजेंद्र सिंह पांगती शामिल हैं।
।