उधमसिंहनगर में पुलिस ने चौकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक नशा तस्कर को चार किलो अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र मेहता पुत्र हीरा सिंह मेहता ग्राम बेड़ू महर थाना नाचनी तहसील मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ है। जिसकी स्कूटी संख्या यूके 04
ऐक्यू 1044 की तलाशी लेने पर पुलिस ने 4 किलो चरस बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कूटी को सीज कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार एसआई कौशल भाकुनी अपने साथ पुलिसकर्मी हेका0भुवन पाण्डे, का0 दिनेश चन्द व विनोद खत्री के साथ जाफरपुर कट पर उनि चन्दन सिह तथा का0 अजय रावत संग काशीपुर हाईवे पर वाहनो की चौकिंग कर रहे थे तभी रूद्रपुर की तरफ से स्कूटी सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को चौकिंग करता देख वह वापस मुड़ने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। चेकिंग करने पर उससे अवैध चरस बरामद की।