सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा जन सेवा दिवस, परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, राज्य की 70 विधानसभाओं में होगा सीधा प्रसारण

 

सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 से 30 मार्च 2025 तक प्रत्येक विधानसभा
,ब्लाक स्तर पर ‘‘जन सेवा’’ थीम के साथ बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मार्च को देहरादून परेड ग्राउंड में जनपद एवं राज्य स्तरीय वृहद बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जन सेवा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले जन सेवा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को सभी नोडल, सहायक नोडल एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले जन सेवा कार्यक्रम की समुचित तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित सभी नोडल, सहायक नोडल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *