देहरादून/ एक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशो की पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल एक बदमाश की अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गयी।
घटना देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात की है। पौंधा निवासी ठेकेदार देवराज बुधवार रात करीब 10:30 बजे कामकाज खत्म करने के बाद अपने घर की ओर जा रही थे। पौधा से गुजरते समय रास्ते में उन्हें तीन बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा दिखाकर नकदी देने fc का दबाव बनाया। ठेकेदार ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने ठेकेदार पर फायर झोंक दिया।
थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना के दौरान गोली मार दी। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति जिसके द्वारा अपना नाम देवराज बताया गया वह घायल अवस्था में मिला। उसके द्वारा बताया गया कि कुछ बदमाशों ने जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे, लूटपाट की घटना कर गोली मार कर जंगल की तरफ भागे हैं। उसके छीने नीले रंग के बैग में दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी, आईडी और अन्य कागजात थे जो तमंचे की नोक पर लूट लिए और गोली मारकर भाग गए हैं। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूर जाकर जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी।
पीछा करने पर कार सवारों ने पुलिस फोर्स पर फायर झोंकते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ को भाग गए। उनका पीछा किया गया तो उनके द्वारा फिर फायर किया गया। बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक गोली नरेश राठौर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई। जवाबी कार्रवाई की गई तो एक बदमाश को गोली लगने का कारण बदमाश घायल हो गया और अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया।
घायल बदमाश देवराज और प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। जनपद में सभी नाकों और बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है, एसएसपी ने घायल थाना प्रभारी प्रेमनगर और पीड़ित के बारे में मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली.
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला अस्पताल कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया। इलाज के दौरान घायल बदमाश की मौत हो गई है। साथ ही मृत बदमाश के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार हुए बदमाशों की तलाश मे पुलिस काम्बिंग कर रही है।