अनोखा व प्रेरणादायक विवाह समारोह, एक ही परिवार में एक साथ 6 शादियां सादगी से हुई संम्पन्न

 

देहरादून जिले के जौनसार- भाबर इलाके के खारसी गांव में एक ही परिवार में एक साथ छह शादियां संपन्न हुईं। इस विवाह समारोह ने फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की दिशा में भी एक मिसाल पेश की। खारसी गांव में संयुक्त परिवार के मुखिया दौलत सिंह चौहान और उनके भाई मोहन सिंह चौहान के परिवार में 28 से 30 अप्रैल तक विवाह समारोह आयोजित किया गया।
विवाह समारोह में परिवार के पांच बेटों की बारात एक साथ आई और पांच नई बहुओं ने एक ही दिन गृह प्रवेश कर परिवार का हिस्सा बनीं। गौरतलब है कि इसी विवाह समारोह के अवसर पर परिवार की बेटी की डोली भी विदा हुई।
यह अनोखा शादी समारोह न केवल सादगी से बल्कि प्रेरणादायक भी रहा साथ ही फिजूलखर्ची को रोकने की दिशा में भी एक बेहतर प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *