डीएम सविन बसंल ने दूरस्थ त्यूनी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में अधिकतर समस्याओं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
सुनीर गाँव निवासी दिव्यांग पिता-पुत्र जगतराम (पिता), सुमित (पुत्र) को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृत कर दी। गरीब महिला दुुर्गा देवी का 18 हजार विद्युत बिल डीएम ने माफ कर इस भुगतान को डीएम रायफल फंड से करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। दरअसल फनार निवासी दुर्गा देवी ने डीएम को अपनी परिस्थिति सुनाते हुए बताया कि उनकी पति की मृत्यु पिछले वर्ष हो गई है, उनके पांच बच्चें हैं जिनका भरणपोषण वह मजदूरी कर कर रही हैं। उसको जानकारी नही थी कि उनका विद्युत बिल 18 हजार है।आर्थिक सहायता को पिछले दो वर्ष से भटक रही प्रमिला देवी को डीएम ने तत्काल आर्थिक सहायता चैक प्रदान कराया।
शिविर में डीएम ने 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी व 11 वर्षीय दिव्यांग बालक को व्हीलचेयर, पेंशन, पढाई हेतु स्पोंसरशिप योजना से 4 हजार प्रतिमाह जारी करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत बाणाधार के निवासियों ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके गांव से 4 किमी चिल्हाड़ तक गैस वाहन आता है उनके गावं नही आता जिससे लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है। डीएम के तत्काल एक्शन पर आज गाँव मे सिलेंडर की गाड़ी पहुंच गई। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं पर भी त्वरित एक्शन हुआ। शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे।