कीवी व सेब उत्पादन के तक
जनपद में कीवी व सेब उत्पादन के तकनीकी प्रशिक्षण लेने के लिए उद्यान विभाग की ओर से 28 काश्तकारों को हिमाचल भेजा गया है। इस 28 सदस्यीम
दल को सोमवार सुबह जिले के मुख्य विकास अधिकारी एस. एल.सेमवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काश्तकार हिमाचल के डा.वाई.एस.परमार उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में प्रशिक्षण लेंगे।
उधर मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य उद्यान अधिकारी को यह भी निर्देश दिए हैं कि महिला समूहों को भी बागवानी सबंधी तकनीकी प्रशिक्षण आवश्यक रूप से प्रदान कराए जाएं ताकि महिलाएं भी उद्यानिकी के क्षेत्र में आय सृजन के अवसरों को प्राप्त कर सकें।