लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहने से पीएससी जवान की मौत

 

 

रूड़की के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक कंपनी के ठहरने के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में बने शौचालय का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय में मौजूद पीएसी का एक जवान मलबे में दब गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर रेस्कयू चलाकर मलबे में दबे जवान को बाहर निकाल लिया।गंभीर हालत को देखते हुए जवान को तत्काल हायर सेंटर भेजा गया था, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई।एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने पीएसी जवान की मौत की पुष्टि की है। जवान की मौत की सूचना के बाद पीएसी और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *