अवैध खनन की शिकायत पर स्टोन क्रेशर सीज

म

उत्तरकाशी के तहसील बड़कोट में ग्राम पौटी कि इदेली तोक में स्थित एक स्टोन क्रेशर द्वारा रात्रि में यमुना नदी से अवैध खनन किये जाने की शिकायत पर
प्लांट को सीज कर दिया गया। एसडीएम बड़कोट व जिला खान अधिकारी की टीम ने शिवम स्टोन क्रेशर में छापा मारा जिसमें प्लांट से नदी तक को पूर्व में बंद किया गया रास्ता खुला पाया गया जिसमें नदी से उपखनिज अवैध रूप से उपखनिज आरबीएम लाकर प्लांट परिसर में जमा पाया गया। स्टोन क्रेशर परिसर में जमा उपखनिज का मिलान भी किया गया जिसमें ई रवन्ना पोर्टल में दर्शित मात्रा 8984.26 टन के सापेक्ष मौके पर 08 ढेरियो में कुल 9744.30 टन उपखनिज पाया गया, जिसमें ई रवन्ना पोर्टल से 760.04 टन अधिक उपखनिज पाये जाने पर अवैध खनन, परिवहन भंडारण का निवारण नियमावली -2021 यथा संशोधित 2024 के नियम 5(ग) के नियम 14 (5) क के तहत कार्यवाही कर रु0 2,43,213 का जुर्माना आरोपित किया गया है तथा स्टोन क्रेशर को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *