देहरादून/ ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में आज प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ विधायक समर्थको ने हमला कर दिया। हमले मे निदेशक घायल हो गए। घटना के बाद कर्मियों मे रोष जताया है। आरोप है कि रायपुर के विधायक उमेश शर्मा और समर्थक अशासकीय विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर निदेशक से मिलने के लिए गए थे। इस दौरान समर्थकों की निदेशक से तीखी नोक झोंक हो गयी। उत्तेजित समर्थकों ने कुर्सी और मेज निदेशक की तरफ फेंक दी। घटना मे निदेशक को सिर और चेहरे पर काफी चोट आई। कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं और उन्हें टांके लगे हैं।
बताया जा रहा है कि विधायक समर्थको से बहस के दौरान निदेशक कहते रहे कि इस पर निर्णय शासन स्तर से ही होगा। लेकिन समर्थक आक्रामक हो गए। निदेशक का कहना है कि जब यह बात विधायक व समर्थकों को बताई गई तो वे फिर भी दबाव बनाते रहे।