देहरादून/ पिछले काफी समय से बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम पर अंकिता भंडारी मामले में आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में दुष्यंत कुमार गौतम ने अदालत का रुख किया है और सोशल मीडिया समेत अन्य आरोप लगाने वालों पर मानहानि का दावा ठोक दिया है। देहरादून के डालनवाला थाने में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई शिकायत में उन्होंने सुरेश राठौर पूर्व विधायक, ज्वालापुर व उर्मिला सनावर एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के द्वारा सुनियोजित रूप से आपराधिक षड़यंत्र रचकर झूठ व मनगढंत ऑडियो व वीडियो बनाकर मुझे व भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने हेतु झूठी ऑडियो व वीडियो का आपसी वार्तालाप करके सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
लिहाजा उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ उपयुक्त कानूनी कार्यवाही शीघ्र अतिशीघ्र की जाए।
।