उत्तरकाशी, डीएम ने आग से झुलसे बच्चे का तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र और पेंशन स्वीकृति के दिये निर्देश

 

“जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज न्याय पंचायत जिब्या, चिन्यालीसौड़ में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। डीएम प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता करते हुए आम–जनमानस की समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में कुल 107 लिखित शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 82 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में एक फरियादी द्वारा डीएम को अवगत कराया कि उसका बच्चा बचपन में आग से झुलसने के कारण उसका एक कान और हाथ बुरी तरह जला हुआ हैं जिस पर डीएम से दिव्यांग पेंशन की मांग की। डीएम द्वारा तत्काल चिकित्सा अधिकारी को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर पेंशन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जन–जन की सरकार,जन–जन के द्वार अभियान से सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर लाभान्वित किया जाए। डीएम ने कहा कि समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। शिविरों में लोगों के सभी जरूरी आवश्यक प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं।
शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री गीता राम गौड़,राम सुंदर नौटियाल, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह समेत ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *